प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिन पर गौतमपुरा में हुए कई आयोजन

गौतमपुरा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिन पर धन्नालाल पटेल मंडल द्वारा नगर के शासकीय अस्पताल में समारोह आयोजित किया गया। समारोह के बाद निराश्रितों को भोजन करायाव मरीजों को फल वितरित किए गए। समारोह में मुख्य रूप से मंडल प्रभारी भरत आंजना, मंडल अध्यक्ष राजू जाट, नगर भाजपा अध्यक्ष प्रमोद सक्सेना, महामंत्री सुनील जोशी, लक्ष्मीनारायण नगर, पवन चौधरी, अभयसिंह भाटी, राजेंद्र हजारी, अशोक भावसार, गोपाल राठौड़, पंकज कोली, जवानसिंह गुर्जर सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिन पर गौतमपुरा में हुए कई आयोजन
समारोह मे उपस्थित भाजपा कार्यकर्ता।