Raju Srivastav Death: हमारे बीच नही रहे मशहूर कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव

कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव का 58 वर्ष की उम्र में आज यानी बुधवार को दिल्ली के एम्स में निधन हो गया। देश के जाने-माने कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव ने कई बॉलीवुड फिल्मों में छोटे रोल किए हैं। हालांकि उन्हें मुंबई में मिमिक्री से पहचान मिली। दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में भर्ती राजू श्रीवास्तव को लगातार 41 दिन से होश नहीं आया था। आज सुबह हार्ट अटैक के कारण उनका निधन हो गया।

कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव का निधन
कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव का निधन

बता दें कि राजू श्रीवास्तव दिल्ली के एक जिम में वर्कआउट के दौरान गिर गए थे। गिरने के बाद वो वही बेहोश को गए थे। जिसके बाद तत्काल उन्हें दिल्ली एम्स में भर्ती कराया गया था। जहां उनका ईलाज चल रहा था। लेकिन आज सुबह हार्ट अटैक के कारण उनका निधन हो गया।

कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव 29 दिसंबर 2018 को रांची आए थे। राजू श्रीवास्तव दैनिक जागरण द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में रांची के रिम्स ऑडिटोरियम पहुंचे थे। इस कार्यक्रम के दौरान उन्होंने अपनी कॉमेडी और मिमिक्री से लोगों को काफी हंसाया था। लोगों ने उनके द्वारा किए गए कॉमेडी और मिमिक्री से हंस-हंस कर लोटपोट हो गए थे। आज राजू श्रीवास्तव के निधन के बाद पूरे देश के उनके प्रशंसकों में शोक की लहर दौर गई है। इस घटना के बाद पूरी बॉलीवुड इंडस्ट्री सदमे में है। हर किसी के लिए राजू श्रीवास्तव के हसमुख चेहरे और उनकी याद बस अब याद बनकर रह जाएगी।

राजू के निधन से नम हुईं आंखें, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दी श्रद्धांजलि

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर लिखा, राजू श्रीवास्तव ने हंसी, हास्य और सकारात्मकता के साथ हमारे जीवन को रोशन किया। वह हमें बहुत जल्द छोड़कर चले गए लेकिन वह वर्षों तक अपने समृद्ध काम की बदौलत अनगिनत लोगों के दिलों में जीवित रहेंगे। उनका निधन दुखद है। उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति संवेदना। ॐ शांति।

कल होगा अंतिम संस्कार

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार राजू श्रीवास्तव का अंतिम संस्कार कल सुबह यानी 22 सितंबर को दिल्ली में होगा।

राजू श्री वास्तव के बारे में जानकारी 

राजू श्रीवास्तव का जन्म 25 दिसंबर 1963 को यूपी के कानपुर हुआ था। उनके पिता बलई श्रीवास्तव वहीं कोर्ट में पेशकार थे। हालांकि उनकी पहचान अवध क्षेत्र के मशहूर हास्य कवियों में भी होती थी।

राजू श्रीवास्तव का असली नाम सत्य प्रकाश है। यह नाम उनके पिता ने रखा था। पिता को मंच पर देखते हुए राजू बड़े।

बीतते समय के साथ राजू पहले तो मिमिक्री आर्टिस्ट और फिर देखते देखते कॉमेडी की दुनिया का बहुत बड़ा नाम बन गए।

राजू श्रीवास्तव ने लखनऊ की शिखा श्रीवास्तव से शादी रचाई थी। दोनों की शादी साल 1993 में हुई थी।

शादी के बाद भी राजू ने आर्थिक तौर पर खूब संघर्ष किया लेकिन उनकी पत्नी उनके साथ हमेशा खड़ी रहीं।

राजू और शिखा श्रीवास्तव के दो बच्चे हैं। एक बेटा और एक बेटी। बेटे का नाम आयुष्मान और बेटी का नाम अंतरा श्रीवास्तव है। दोनों पढ़ाई कर रहे हैं।

राजू श्रीवास्तव के भाई का नाम दीपू श्रीवास्तव है। वो भी स्टैंड अप कॉमेडियन हैं।

इसके अलावा राजू के परिवार में उनके बडे़ भाई सीपी श्रीवास्तव के साथ ही भतीजे मयंक और मृदुल भी हैं।