यशवंत सागर का एक गेट खोला गया , आसपास के गांव में हो रही लगातार बारिश से जलस्तर बड़ा।

इंदौर और आसपास के क्षेत्र में हो रही लगातार बारिश ने गंभीर नदी में पानी बढ़ा दिया है। इसके कारण यशवंत सागर तालाब (Yashwant Sagar Talab) पूरा लबालब भरा गया है। तालाब में क्षमता से ज्यादा पानी होने के कारण यशवंत सागर तालाब का गेट मंगलवार सुबह खोलना पड़ा।

यशवंत सागर इंदौर
यशवंत सागर डेम

रविवार रात से शुरू हुई बारिश लगातार जारी है। शहर के साथ ही महू, पीथमपुर जो कि गंभीर नदी का कैचमेंट एरिया है वहां भी अच्छी खासी के चलते यशवंत सागर (Yashwant Sagar Talab) में क्षमता 19 फीट से ज्यादा भर गया है। 19.2 फीट से भी ज्यादा होने के साथ पानी की मात्रा लगातार बढ़ती जा रही थी। इसके चलते मंगलवार सुबह 7 बजे यशवंत सागर का एक गेट 5 फीट ऊंचाई तक खोल दिया गया। लगभग 1 घंटे 20 मिनट तक पानी छोड़ा गया। जिसमे देपालपुर इंदौर मार्ग से निकलने वाले लोग इस नजारे को देखने के लिए कभी समय तक रुके रहे । 

दो दिन और रहेगा असर

बारिश का असर अभी दो दिन और रहेगा। बुधवार को भी बादल छाए रहेंगे। सावन मास के मिजाज के मुताबिक शहरभर में अलग-अलग समय पर बौछारें आती रहेंगी।