भारत जोड़ो यात्रा क्या है ? पूरी जानकारी

भारत जोड़ो यात्रा

इस यात्रा का लक्ष्य है हमारे देश को एक बार फिर से जोड़ना। यह यात्रा 7 सितंबर 2022 को कन्याकुमारी से शुरू होकर 12 राज्यों से गुज़रते हुए जम्मू-कश्मीर में समाप्त होगी और लगभग 150 दिनों तक चलेगी। इस दौरान 3,500 किलोमीटर से अधिक का सफर तय किया जाएगा। हमारे कई वरिष्ठ नेतागण इस यात्रा में सक्रिय रूप से भाग लेंगे। जो लोग यात्रा में शामिल होने में सक्षम नहीं हैं, वे यात्रा के संदेश को ऑनलाइन माध्यमों से लोगों तक पहुंचाने में सहयोग करेंगे।

bharat jodo yatra


इस यात्रा में समाज के हर वर्ग के हजारों लोगों को आप एक साथ चलता देखेंगे। आपको विविधता में एकता की झलक स्पष्ट दिखाई देगी। हम भारत जोड़ो यात्रा को ‘यात्रा उत्सव’ का रूप देने जा रहे हैं. यात्रा के अलावा, इसमें गीत-संगीत एवं अन्य प्रतियोगिताएं भी आयोजित होंगी जिनमें आप भाग ले सकेंगे।

हमारे साथ इस यात्रा में शामिल होने के लिए हम आपको सादर आमंत्रित करते हैं, हमारे साथ जुड़ें और भारत जोड़ें।

Tags