झमाझम बारिश के साथ धूम धाम से निकली गौतमपुरा में भगवान अचलेश्वर महादेव की शाही सवारी ।

गौतमपुरा। भगवान श्री अचलेश्वर महादेव की शाही सवारी सोमवार को बरसते पानी में पुराने वैभव के साथ बैंडबाजे, डीजे और ढोल-ताशे के साथ शाही अंदाज में परंपरागत पालकी में विराजित होकर निकली। पालकी में विराजित भगवान का घर-घर से हर साल की ही तरह पूजन किया गया। नगर के प्रसिद्ध उकाला मंदिर से तीन बजे से सवारी चालू हुई। नगर में जगह जगह स्वागत मंच लगाए गए।

भगवान श्री अचलेश्वर महादेव

और सुबह शक्ति मंदिर से बैंडबाजों के साथ भव्य कलश यात्रा निकाली गई। जिसमे सैकड़ों महिलाएं कलश में पानी भरकर  नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए अचलेश्वर महादेव भगवान मंदिर उकाला पहुंची। मातृ शक्तियो ने यहां पर जलाअभिषेक किया। अंत में महाआरती करं प्रसादी का वितरण किया गया।

कलश यात्रा